मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हुई मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, जिले के भितरवार के ग्राम पार में सीमांकन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस मारपीट के चलते भगदड़ मच गई. इस मौके पऱ सीमांकन कराने गए अधिकारियों के साथ भी धक्कामुक्की हुई और उन्हें भी मौके से भागना पड़ा. किसी ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, अदालत के आदेश पर राजस्व विभाग के अधिकारी ग्राम पार में एक विवादित भूमि का सीमांकन करने पहुंचे थे. इसी दौरान यहां मौजूद दो गुटों के लोगों के बीच अचानक बहसबाजी शुरू हुई जो देखते ही देखते विवाद में भड़क गया.
जमकर हाथापाई
इसके बाद दोनों ही पक्षों के लोगों मे जमकर मारपीट शुरू हो गई. यहां दोनों पक्ष के बीच जमकर मारपीट और हाथपाई हुई. ये सब देखकर अधिकारी सन्न रह गए. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष जहां लड़ रहे थे, वहीं इसकी आंच अफसरों तक भी पहुंच गई. इस बीच अफसरों से भी हाथपाई हुई जिसके चलते उन्हें बगैर सीमांकन किये वहां से लौटना पड़ा.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सीमांकन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस घटना में राजस्व विभाग के अधिकारी भी घिर गए और उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Leave a Reply